देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 69 लाख के पार

0

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 70,496 नए मामले आए सामने,  964 लोगों की मौत ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत बढ़कर 85.51 हुआ



नई दिल्ली, 09 अक्टूबर (हि.स.)। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 69 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 71 हजार 496 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 69, 06, 152 हो गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटे में 964 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस महामारी से मरने वालों की संख्या 1,06,490 तक पहुंच गई है।

शुक्रवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 8,93,592 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अबतक 59,06,070 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। देश का रिकवरी रेट बढ़कर 85.51 प्रतिशत हो गया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *