देश में कोरोना के मरीजों की संख्या हुई 68 लाख के पार

0

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 78,524 नए मामले सामने आए,  971 लोगों की मौत- ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत बढ़कर 85.25 हुआ



नई दिल्ली, 08 अक्टूबर (हि.स.)। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 68 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 78 हजार 524 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 68, 35, 656 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटे में 971 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,05,526 तक पहुंच गई है।

गुरुवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 9,02,425 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर यह है कि कोरोना के 58,27,705 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट बढ़कर 85.25 प्रतिशत हो गया है।

24 घंटे में किए गए 11 लाख से अधिक टेस्ट:

कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इसकी जांच की संख्या भी बढ़ा दी गई है। देश में पिछले 24 घंटे में 11,94,321 सैंपल की जांच की गई। इसके साथ ही देश में अबतक 8,34,65,975 सैंपल की जांच की जा चुकी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *