राजद ने जारी की पहले चरण के 42 उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची

0

मोकामा से बाहुबलि अनंत सिंह के भी नाम, कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से आकर दाखिल किया नामांकनसभी उम्मीदवारों को राजद ने एक दिन पहले ही दे दिया था सिंबल, पर जारी नहीं की थी सूची



पटना, 07 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार विधानसभा के चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पहले चरण के उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची बुधवार को जारी कर दी। इसमें 42 प्रत्याशियों के नाम हैं। इसमें बाहुबलि अनंत सिंह के भी नाम शामिल हैं। वो अभी जेल में हैं। उन्होंने कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से आकर नामांकन भी दाखिल कर दिया। इसके अलावा पूर्व स्पीकर उदय नारायण चौधरी का भी नाम है। वे इमामगंज से चुनाव लड़ेंगे। पहले चरण की कुल 71 सीटों में से राजद ने अपने खाते की सीटों पर सोमवार की देर रात से मंगलवार की रात तक लगभग सभी प्रत्याशियों को सिंबल बांट दिया था, लेकिन अधिकृति सूची जारी नहीं की थी।

आज राजद की सूची में जिन प्रत्याशियों के नाम हैं उनमें चकाई से सावित्री देवी, शाहपुर से राहुल तिवारी, जहानाबाद से सुदय यादव, शेखपुरा से विजय सम्राट, जमुई से विजय प्रकाश, जगदीशपुर से राम विशुन लोहिया, बेलहर से रामदेव यादव, नबीनगर से डब्ल्यू सिंह, नवादा से विभा देवी, मखदुमपुर से सतीश दास, बेलागंज से सुरेंद्र यादव, बोधगया से सर्वजीत कुमार, रामगढ़ से सुधाकर सिंह, झाझा से राजेंद्र यादव, नोखा से अनीता देवी, ओबरा से ऋषि सिंह, सूर्यगढ़ा से प्रहलाद यादव, तारापुर से दिव्य प्रकाश, मसौढ़ी से रेखा पासवान, कटोरिया से स्वीटी हेंब्रम, गोह से भीम सिंह, इमामगंज से उदय नारायण चौधरी, बांका से डॉ. जावेद अंसारी, कुर्था से बागी कुमार वर्मा, ब्रह्मपुर से शंभू नाथ यादव, मोहनिया से संगीता देवी, दिनारा से विजय मंडल, शेरघाटी से मंजू अग्रवाल, डिहरी से फतेह बहादुर कुशवाहा, मुंगेर से अविनाश कुमार, रफीगंज से मोहम्मद निहालुद्दीन, बड़ाहरा से सरोज यादव, गुरुवार से विनय यादव, बाराचट्टी से समता देवी, अतरी से अजय यादव, भभुआ से भरत बिंद, धोरैया से भूदेव प्रसाद, संदेश से किरण देवी, सासाराम से विजय गुप्ता, गोविंदपुर से मोहम्मद कामरान, रजौली से प्रकाशवीर और मोकामा से अनंत सिंह शामिल हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *