कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर साझा की फिल्म थलाइवी की शूटिंग की झलकियां

0

कंगना रनौत इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और इन दिनों अपनी आगामी फिल्म थलाइवी की शूटिंग में व्यस्त हैं। कंगना लगभग सात माह बाद काम पर लौटी हैं। इसकी जानकारी खुद कंगना ने सोशल मीडिया पर दी थी। उन्होंने फिल्म थलाइवी की शूटिंग शुरू कर दी है। सोमवार को उन्होंने सेट से कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की है।
इन तस्वीरों को साझा करते हुए कंगना ने ट्विटर पर लिखा-‘सुप्रभात दोस्तों, ये मेरे बेहद प्रतिभाशाली और सबसे स्नेही निर्देशक ए.एल. विजय जी के साथ कल की सुबह की चर्चा के कुछ तस्वीरें हैं, इस दुनिया में कई अद्भुत स्थान हैं, लेकिन मेरे लिए सबसे सुखद और सुकून देने वाली जगह फिल्म का सेट है, थलाइवी।’
सोशल मीडिया पर कंगना की इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सेट पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं जिसे तस्वीरों में देखा जा सकता है। कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी काफी समय से चर्चा में हैं। यह फिल्म जानी-मानी अभिनेत्री व तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक है। इस फिल्म में जयललिता के बॉलीवुड सफर से लेकर राजनीतिक सफर को दिखाया जाएगा।
फिल्म में जयललिता का किरदार कंगना रनौत निभा रही हैं, जबकि साउथ फिल्मों के अभिनेता अरविन्द स्वामी फिल्म में एमजीआर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का नाम तमिल में थलाइवी और हिंदी में जया रखा गया है। इस फिल्म का निर्देशन एएल विजय कर रहे हैं। इस फिल्म के अलावा कंगना रजनीश घई द्वारा निर्देशित फिल्म धाकड़ और सर्वेश मेवाड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म तेजस में भी लीड रोल नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *