गुजरात उच्च न्यायालय का महत्वपूर्ण निर्णय, अब सभी निर्णय गुजराती में उपलब्ध होंगे

0

अहमदाबाद, 03 अक्टूबर (हि.स.)। गुजरात हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिसके मुताबिक अब गुजरात हाईकोर्ट के निर्णय गुजराती भाषा में उपलब्ध होंगे। गुजरात हाईकोर्ट की वेबसाइट पर गुजराती में सभी निर्णयों को अंतिम रूप दिया जाएगा, जिससे जन सामान्य को भी आसानी होगी। गुजरात हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के इस फैसले से पार्टियों और जनता को लाभ होगा।
केरल के वायनाड से निर्वाचित सांसद राहुल गांधी के खिलाफ गुजरात की एक अदालत में एक आपराधिक मामला लंबित है, जिसमें गुजरात के 38 वर्तमान और 20 पूर्व विधायक और एक वर्तमान सांसद शामिल हैं। गुजरात हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने अहमदाबाद सहित राज्य के सभी न्यायालयों को निर्देश दिया है कि वे वर्तमान या पूर्व विधायकों और सांसदों के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की सुनवाई दैनिक आधार पर करें और उन्हें जल्द से जल्द निपटाएं।
जिस अदालत में इन मामलों की रोजाना सुनवाई होती है, उसकी निगरानी की जाएगी। प्रत्येक अदालत में मामले की चल रही सुनवाई के साथ प्रत्येक पखवाड़े में हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को एक प्रगति रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *