भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा

0

रायपुर,30  सितम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई ने केंद्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद मंगलवार देर रात प्रदेश में पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। 

प्रदेश कार्यकारिणी की सूची में 23 नेताओं को जगह मिली है , जिसमें विष्णुदेव साय अध्यक्ष हैं। विष्णुदेव साय की टीम में उपाध्यक्ष के रूप में शिवरतन शर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) के रूप में पवन साय हैं। नलीनेश ठोकने मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। प्रदेश कार्यसमिति में डॉ रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, सरोज पांडे, रामविचार नेताम समेत 40 नेताओं जिम्मेदारी दी गई है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में 36 नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं। इसके अलावा स्थाई आमंत्रित सदस्य के रूप में 17 नेताओं को जगह मिली है। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *