अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी के लिए राज्यपाल से मिलीं पायल घोष

0

मुंबई, 29 सितम्बर (हि.स.)। फिल्म अभिनेत्री पायल घोष मंगलवार को राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी से मिलीं और यौन शोषण के आरोपित अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी की मांग की। इस अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले भी उपस्थित थे।
पायल घोष ने राजभवन से निकलने के बाद पत्रकारों को बताया कि अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया गया है लेकिन मुंबई पुलिस कश्यप को गिरफ्तार नहीं कर रही है। इसके उलट मुंबई पुलिस अनुराग कश्यप को बचाने का प्रयास कर रही है। इसी वजह से आज वह राज्यपाल से मिलीं। राज्यपाल को उन्होंने अपना प्रार्थना पत्र सौंपा है।  राज्यपाल ने उनकी बात ध्यान से सुनी और कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा कि राज्यपाल ने इस मामले में  महाराष्ट्र के गृहमंत्री से बात करने का आश्वासन दिया है ।आठवले ने कहा कि पायल घोष को सुरक्षा दिए जाने के लिए गृहमंत्री से बात करने का भी आश्वासन राज्यपाल ने दिया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *