लीबिया में चल रहे संघर्ष को खत्म करने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का भारत ने किया स्वागत

0

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (हि.स.)। भारत ने लीबिया में चल रहे संघर्ष का शांतिपूर्ण ढंग से समाधान तलाशने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का स्वागत किया है।

विदेश मंत्रालय ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत लीबिया के घटनाक्रमों की बारीकी से निगरानी कर रहा है। इसमें लीबिया के भीतर संवाद को सुगम बनाने के लिए मोरक्को के प्रयास में हुई प्रगति,  बर्लिन सम्मेलन और काहिरा घोषणा के बाद लीबिया  में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन के तत्वावधान में मॉन्ट्रो, स्विट्जरलैंड में हुई वार्ता शामिल है।

मंत्रालय ने कहा कि भारत लीबिया की संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता का समर्थक है और चाहता है कि लीबिया के लोगों को अपनी वैध आकांक्षाओं पूरा करने का अवसर मिलना चाहिए। इस संबंध में लीबिया के भीतर संवाद के माध्यम से संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के उद्देश्य से किए गए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का भारत स्वागत करता है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *