आरबीआई ने 29 सितम्‍बर से होने वाली एमपीसी की बैठक टाली

0

नई दिल्‍ली,  28  सितम्‍बर (हि.स.) । रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने 29 सितम्‍बर से होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक को टाल दिया है। आरबीआई ने सोमवार को कहा कि जल्दी ही बैठक की नई तारीख की घोषणा की जाएगी। हालांकि, रिजर्व बैंक ने बैठक टालने के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया है। ज्ञात हो कि नीतिगत दरें तय करने वाली इस समिति की तीन दिवसीय बैठक मंगलवार से होनी थी।

आरबीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि एमपीसी की 29,  30  सितम्‍बर और 01 अक्टूबर को होने वाली बैठक का कार्यक्रम बदला जा रहा है।  बैंक नई तारीखों की घोषणा जल्द करेगा। नए बाहरी सदस्यों पर समिति को सरकार के फैसले का इंतजार है। गौरतलब है कि आरबीआई एक्ट के अनुसार एमपीसी में बाहरी सदस्यों का कार्यकाल 4 वर्ष का होता है। एमपीसी अक्टूबर 2016 में बनी थी।

रेट कटौती की गुंजाइश कम
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अगुवाई में 29 सितम्‍बर से मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) बैठक होने वाली थी। हालांकि अधिकतर एक्‍सपर्ट का मानना  है कि रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में कटौती की गुंजाइश कम है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *