‘गौतमबुद्ध नगर में बनने वाले फिल्म सिटी में होंगी सभी जरूरी सुविधाएं’

0

नोएडा, 27 सितम्बर (हि.स.) । यमुना एक्सप्रेस वे पर सेक्टर-21 में करीब एक हजार एकड़ में बनने जा रही फिल्म सिटी में विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ताकि शूट कर रहे डायरेक्टर प्रोड्यूसर्स को किसी तरह की समस्या नहीं झेलना पड़े। फिल्म सिटी में स्टूडियो, आउटडोर लोकेशन, विशेष स्टूडियो, शॉपिंग कांप्लेक्स, फूड कोर्ट समेत तमाम सुविधाएं बनाई जाएंगी।
यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने रविवार को बताया कि फिल्म सिटी को बेहतर बनाने के लिए जिस भी सुविधाओं की आवश्यकता होगी, उसको पूरा किया जाएगा। इसको लेकर शासन और मुख्यमंत्री से जो भी दिशा-निर्देश आएंगे, उनको पूरा किया जाएगा। जमीन की साइट तय हो गई है। प्राधिकरण के पास पूरी जमीन है। जल्द ही इस दिशा में आगे की ओर बढ़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि फिल्म सिटी में टेक्निकल और साउंड सर्विसेज को लेकर भी काम किया जाएगा। यहां पर फिल्म निर्माण से जुड़ी सभी सुविधाएं दी जाएंगी ताकि निर्मााता यहां पर फिल्म बन सकें। फिल्म सिटी के चयनित एक हजार एकड़ जमीन में से 220 एकड़ जमीन व्यावसायिक गतिविधियों के लिए है।
फिल्म इंडस्ट्री के लिए यहां पर होटल, गेस्ट हाउस, रेस्तरां, शॉपिंग कांप्लेक्स आदि बनाए जाएंगे। इसके अलावा फिल्म सिटी के लिए जरूरी सुविधाओं पर काम होगा। फिल्म सिटी के साथ वहां पर व्यावसायिक गतिविधियां भी चलेंगी। यमुना प्राधिकरण ने साइट का चयन करते समय इस बात का भी ध्यान रखा है। फिल्म सिटी की साइट में 220 एकड़ जमीन व्यावसायिक उपयोग की है।
सिंह ने बताया कि फिल्म सिटी शुरू होगी तो यहां पर होटल, रेस्तरां, गेस्ट हाउस, शॉपिंग कांप्लेक्स की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए यह जमीन काम आएगी। यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे होटल व शॉपिंग कांप्लेक्स बनाए जाएंगे। इससे इलाके के लोगों को भी रोजगार मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *