देश में कोरोना मरीजों की संख्या 58 लाख के पार

0

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 86,052 नए मामले आए सामने, 1,141 लोगों की मौत ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत बढ़कर हुआ 81.74



नई दिल्ली, 25 सितम्बर (हि.स.)। देश में कोरोना मरीजों की संख्या 58 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 86 हजार 052 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर देश में 58, 18, 571 हो गई है। वहीं 24 घंटे में कोरोना से 1,141 लोगों की मौत हो गई और देश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 92,290 तक पहुंच गई है।

शुक्रवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 9,70,116 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अबतक 47,56,165 मरीज स्वस्थ हुए हैं और देश का रिकवरी रेट बढ़कर 81.74 प्रतिशत हो गया है।
24 घंटे में किए गए 14 लाख से अधिक टेस्ट :
कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इसकी जांच की संख्या भी बढ़ा दी गई है। आईसीएमआर के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 14,92,409 सेंपलों की जांच की गई। इसके साथ ही देश में अबतक 6,89,28,440 सेंपलों की जांच की जा चुकी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *