रेल राज्यमंत्री सुरेश अगड़ी का निधन

0

नई दिल्ली, 23 सितम्बर (हि.स.)। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अगड़ी का बुधवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया, वह कोरोना संक्रमित थे। 65 वर्षीय अगड़ी दूसरे सांसद हैं जिनका कोरोना के चलते निधन हुआ है।
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री शुक्रवार 11 सितंबर को कोरोना संक्रमित हुए थे। उन्होंने स्वयं ट्वीट कर बताया था कि उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने दिल्ली एम्स में बुधवार 8.30 बजे अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ दिनों से गंभीर स्थिति के चलते वेंटलिटर पर थे। उनके निधन पर सरकार और राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि सुरेश अगड़ी एक असाधारण कार्यकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। वह एक समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे, जिनकी सभी प्रशंसा करते थे। उनका निधन दुखद है।
कोविड -19 से अबतक गृह मंत्री अमित शाह, कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, आयुष मंत्री श्रीपाद नायक, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संसदीय मामलों के राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी संक्रमित हो चुके हैं।
अगड़ी 14वीं लोकसभा के बाद से ही कर्नाटक के बेलगावी से सांसद रहे । उनके बाद उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *