ड्रग्स मामले में सामने आया दीपिका पादुकोण का नाम, कंगना ने ट्वीट कर साधा निशाना

0

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद इस मामले में अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं इसके साथ ही हर दिन ड्रग मामले में किसी न किसी सेलिब्रिटी का नाम सामने आ रहा है। जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि बॉलीवुड में ड्रग माफियाओं का कितना बोल बाला है। विक्की कौशल, सारा अली खान, रकुलप्रीत समेत कई बड़े सितारों के बादअब अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम भी इस मामले में सामने आया है। जिसके बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्विटर के जरिये दीपिका पर जमकर निशाना साधा है। अपने बेबाक बयानों के कारण हमेशा चर्चा में रहने वाली कंगना रनौत ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा-‘मेरे बाद दोहराएं, डिप्रेशन ड्रग्स के दुरुपयोग का एक परिणाम है। तथाकथित उच्च समाज के धनी स्टार बच्चे, जो उत्तम दर्जे और अच्छी परवरिश का दावा करते हैं, अपने मैनेजर से पूछते हैं, माल है क्या?’
दीपिका बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार है। ड्रग मामले में उनका नाम सामने आने के बाद बॉलीवुड में खलबली सी मच गई है वहीं दूसरी और सोशल मीडिया पर दीपिका को ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ रहा है। ड्रग मामले में दीपिका का नाम सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जल्द ही दीपिका को पूछताछ के लिए समन भेज सकती है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *