देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 53 लाख के पार

0

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 93,337 नए मामले, 1,247 लोगों की मौतदेश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत बढ़कर 79.28 हुआ



नई दिल्ली, 19 सितम्बर (हि.स.)। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 53 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 93 हजार 337 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 53, 08, 015 हो गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटे में 1,247 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 85,619 तक हो चुकी है।
शनिवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 10,13,964 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अबतक 42,08,432 मरीज स्वस्थ हो गए हैं और देश का रिकवरी रेट बढ़कर 79.28 प्रतिशत हो गया है।
24 घंटे में 8 लाख से अधिक टेस्ट :
कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इसकी जांच की संख्या भी बढ़ा दी गई है। देश में पिछले 24 घंटे में 8,81,911 सेंपलों की जांच की गई। इसके साथ ही देश में अबतक 6,24,54,254 सैंपलों की जांच की जा चुकी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *