बांग्लादेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महालया पर्व

0

ढाका, 18 सितम्बर (हि.स.)। बांग्लादेश के हिंदू समुदाय ने गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ महालया पर्व मनाया। यह पर्व देवी दुर्गा के आगमन की खुशी में मनाया जाता है।
दरअसल, महालया पर्व देवी दुर्गा को निमंत्रण के तौर पर भी मनाया जाता है, जिसमें दुर्गा को उनके बच्चों के साथ कैलाश से अपने पैतृक घर यानी पृथ्वी पर आने का निमंत्रण दिया जाता है। इसमें श्री श्री चंडी के मंत्र उच्चारण के साथ भक्ति गीत भी गाया जाता है।
महालया के साथ दुर्गा पूजा का इंतजार शुरू हो जाता है। बड़े-बड़े गायक कार्यक्रम पेश करते हैं। साथ ही पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। महालया के कार्यक्रम रामकृष्ण मिशन और मठ में भी आयोजित किए गए। रामकृष्ण मिशन आश्रम के प्रिंसिपल ने भी मां दुर्गा के मंत्र उच्चारण किए और भक्ति गीत गाए। लेकिन इस साल शारदीय नवरात्र एक महीना के देरी से मनाया जाएगा क्योंकि इस साल हिंदू कैलेंडर के हिसाब से एक अधिक मास यानी आश्विन मास 2 महीने का होगा। आमतौर पर देवी पक्ष महालय अमावस्या के साथ शुरू हो जाता है पर 2020 में यह 1 महीने के विलंब से शुरू होगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *