देश में कोरोना के मरीजों की संख्या पहुंची 51 लाख के पार

0

देश में पिछले 24 घंटों में आए 97,894 नए मामले, 1,132 लोगों की मौत – ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत बढ़कर 78.64 हुआ



नई दिल्ली, 17 सितम्बर (हि.स.)। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 51 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 97 हजार 894 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 51, 18, 254 पर पहुंच गई है। कोरोना से पिछले 24 घंटों में 1,132 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 83,198 तक पहुंच गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 10,09,976 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर भी है कि कोरोना से अब तक 40,25,080 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट बढ़कर 78.64 प्रतिशत हो गया है।
24 घंटों में किए गए 11 लाख से अधिक टेस्ट
कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इसकी जांच की संख्या भी बढ़ा दी गई है। देश में पिछले 24 घंटों में 11,36,613 सैंपल की जांच की गई। इसके साथ ही देश में अबतक 6,05,65,728 सैंपल की जांच की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *