योशिहिदे सुगा बने जापान के नए प्रधानमंत्री

0

टोक्यो, 16 सितम्बर (हि.स.)। जापान के हाउस ऑफ रिप्रिसेंटेटिव ने बुधवार को योशिहिदे सुगा को जापान का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है।
सुगा मुख्य रूप से चरमराई हुई अर्थव्यवस्था को वापस पहले जैसा करने और कोरोना वायरस को नियंत्रित करने पर विशेष ध्यान देंगे। सुगा ने कहा कि वह पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की नीतियों को आगे लेकर जाएंगे। साल 1991 में किची मियाजावा के बाद सुगा अधिक उम्र वाले दूसरे प्रधानमंत्री हैं। हालांकि कई मंत्री जैसे कि वित्त मंत्री तारो असो और विदेश मंत्री तोशीमित्सू मोटेगी के सुगा के मंत्रिमंडल में बने रहने की संभावना है। स्वास्थ्य मंत्री कट्सोनोबू के सुगा के चीफ कैबिनेट सेक्रेट्री बनने की संभावना है।
दरअसल इस पद पर नियुक्त किया गया व्यक्ति नीति सहयोग और सरकार के शीर्ष प्रवक्ता दोनों जिम्मेदारियों का निर्वहन करता है। इसके साथ ही रक्षा मंत्री तारो कोनो के एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्म के मंत्री बनने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार सुबह पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के मंत्रिमंडल के सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *