ऑक्सफोर्ड के कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल होगा शुरू, डीसीजीआई ने दी अनुमति

0

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (हि.स.)। भारत में ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन का ट्रायल फिर शुरू होगा। भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को तीसरे चरण का ट्रायल शुरू करने की अनुमति दे दी है। चार दिन पहले डीजीसीआई ने तीसरे चरण के ट्रायल पर रोक लगा दी थी। हालांकि डीसीजीआई ने क्लीनिकल ट्रायल के लिए जांच के दौरान अतिरिक्त ध्यान देने समेत अन्य कई शर्तें रखी हैं। डीजीसीआई ने विपरित परिस्थतियों से निपटने के लिए तय इलाज की जानकारी देने को कहा है।
उल्लेखनीय है कि 11 सितम्बर को दवा कंपनी एस्ट्रोजेनेका के अध्ययन में शामिल हुए एक व्यक्ति की तबीयत खराब होने के बाद दूसरे देशों में ऑक्सफोर्ड कोविड-19 वैक्सीन का परीक्षण रोक दिया गया था, जिसके बाद डीसीजीआई ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को निर्देश दिया था कि वैक्सीन का दूसरे और तीसरे चरण का क्लीनिकल परीक्षण रोक दें।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *