देश में कोरोना मरीजों की संख्या 50 लाख के पार

0

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 90,123 नए मामले मिले और 1,290 लोगों की मौत कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 78.52 हुआ



नई दिल्ली, 16 सितम्बर (हि.स.)। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 90 हजार 123 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 50, 20, 360 हो गई है। साथ ही बीते 24 घंटे में 1,290 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही इस महामारी से मरने वालों की संख्या अब तक 82,066 पहुंच चुकी है।
बुधवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 9,95,933 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अबतक 39,42,361 मरीज स्वस्थ हुए हैं और देश का रिकवरी रेट बढ़कर 78.52 प्रतिशत हो गया है।
24 घंटे में किए गए 11 लाख से अधिक टेस्ट :
कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जांच की संख्या बढ़ा दी गई है। देश में पिछले 24 घंटे में 11,16,842 सैंपल की जांच की गई। इसके साथ ही देश में अबतक 5,94,29,115 सैंपलों की जांच की जा चुकी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *