केंद्र सरकार में जनजातीय मामलों की राज्य मंत्री रेणुका सिंह कोरोना संक्रमित

0

रायपुर ,15 सितम्बर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री, केंद्र सरकार में जनजातीय मामलों की राज्य मंत्री रेणुका सिंह कोरोना संक्रमित पाई गई गई हैंं ।मंत्री रेणुका सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी है । रेणुका सिंह दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित छत्तीसगढ़ भवन में रूकी हुई हैं । संसद सत्र में शामिल होने के पहले सभी सांसदों का कोरोना टेस्ट कराया गया था जिसमे करीब 24 संसद कोरोना पॉज़िटिव पाये गए हैं ।

इस जांच के दौरान छत्तीसगढ़ से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई । रेणुका सिंह ने खुद को छत्तीसगढ़ भवन के कमरे में क्वारंटाइन कर लिया है । जल्द ही रेणुका सिंह को एम्स में दाखिल कराया जाएगा ।पता चला है कि केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के साथ-साथ उनके पीए की भी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है ।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *