कोरोना 15 दिनों में बिहार में फिर कर सकता है हमला

0

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने सभी मेडिकल कॉलेजों, सरकारी व निजी अस्पतालों को किया अलर्ट  



पटना, 15 सितम्बर (हि.स.) । कोरोना वायरस की महामारी के रिटर्न को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि 15 दिनों बाद कोरोना की महामारी फिर से अटैक   कर सकती है। इस आशंका के बाद बिहार सरकार का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी मेडिकल कॉलेजों को तैयार रहने का आदेश दिया है। इसके साथ ही जिन डॉक्टरों और मेडिकल स्टॉफ को छुट्टी चाहिए वो अभी ले लें, क्योंकि कोरोना महामारी के दूसरे अटैक की आशंका के बीच विभाग की ओर से किसी को छुट्टी नहीं दी जाएगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने उन राज्यों को आगाह किया है, जहां कोरोना संक्रमण के मामले कम होने लगे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक ऐसे राज्यों में कोरोना फिर से अटैक कर सकता है और यह दूसरा अटैक पहले से ज्यादा खतरनाक होगा। दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर के साथ रिकॉर्ड कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने मेडिकल कॉलेजों के साथ सभी निजी अस्पतालों को भी इसके लिए तैयार रहने को कहा है। इसके साथ ही इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के अधिकारियों को जरूरत पड़ने पर सौ बेड का कोविड वार्ड शुरू करने की तैयारी रखने के भी आदेश दिये गए हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *