बाहरी लोगों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य

0

हरिद्वार, 14 सितम्बर (हि.स.)। देशभर में कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। अनलॉक 4 की घोषणा भी हो चुकी है। उत्तराखंड सरकार ने भी कोरोना की नई गाइडलाइन जारी कर दी है, जिसके तहत बाहरी राज्यों से प्रदेश के भीतर प्रवेश करने वाले लोगों को उत्तराखंड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य बताया गया है। साथ ही उत्तराखंड आने वाले सभी लोगों को कोरोना टेस्ट कराना भी अनिवार्य है। यात्रियों का कोरोना टेस्ट होना अनिवार्य किया गया है।
प्रदेश सरकार ने सीमा पर कोरोना की जांच करने के लिए मेडिकल टीम नियुक्त कर दी है। प्रदेश के भीतर प्रवेश करने वाले बाहरी लोगों में कोरोना की नई गाइडलाइन को लेकर खासा रोष देखने को मिला है। प्रदेश सरकार का कहना है कि उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है।
दरअसल बीते दिन हरिद्वार में 269 मामले सामने आए थे, जिसमें अकेले रुड़की के 110 के मामले थे और आसपास की विधानसभाओं को भी मिला लें तो यह आंकड़ा 125 है। बाजारों में काफी भीड़ देखने को मिल रही है। लोग शारीरिक दूरी का जरा भी पालन नहीं कर रहे हैं और न ही मास्क पहन रहे हैं। रुड़की में ज्यादातर सरकारी दफ्तर बंद हैं। वहीं, बीजेपी विधायक प्रणव सिंह चैंपियन और देशराज कर्णवाल कोरोना संक्रमित हैं। इसके अलावा उनके परिवार और उनके साथ वाले भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *