वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन

0

पटना,  13 सितंबर ( हि.स.)। पूर्व केन्द्रीय मंत्री  और वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। फेफड़े में संक्रमण के कारण उनकी स्थिति काफी गंभीर थी और वे  दो दिन से आईसीयू में लाइफ सपोर्ट पर थे। इससे पहले उन्हें कोरोना हो गया था जिसके कारण वे  पटना एम्स में कई दिनों तक भर्ती थे। कोरोना निगेटिव हो जाने के बाद पटना एम्स से उन्हें छुट्टी मिल गई थी। इसके बाद उन्हें फेफड़े में संक्रमण हो गया । इसके कारण उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया जहां आज सुबह उनका निधन हो गया। दो दिन पहले  ही गहरे मतभेद के कारण उन्होंने दिल्ली एम्स से ही हाथ से लिखकर राजद से इस्तीफा दे दिया था। उनके निधन से बिहार के राजनीतिक जगत में गहरा शोक व्याप्त हो गया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *