देश में कोरोना के मरीजों की संख्या पहुंची 47 लाख के पार

0

देश में पिछले 24 घंटों में आए 94,372 नए मामले, 1,114 लोगों की मौतठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत बढ़कर हुआ 77.87



नई दिल्ली, 13 सितम्बर (हि.स.)। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 47 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 94,372 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 47,54,357 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 1,114 लोगों की मौत हो गई। साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 78,586 तक पहुंच गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 9,73,175 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी खबर यह भी है कि कोरोना से अबतक 37,02,596 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट बढ़कर 77.87 प्रतिशत हो गया है।
24 घंटों में किए गए 10 लाख से अधिक टेस्ट
कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इसकी जांच की संख्या भी बढ़ा दी गई है। देश में पिछले 24 घंटों में 10,71,702 सैंपल की जांच की गई। इसके साथ देश में अबतक 5,62,60,928 सैंपल की जांच की जा चुकी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *