अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का 35 साल की उम्र में निधन

0

मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का शनिवार को 35 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। आदित्य पौडवाल के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। उनके निधन पर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर शंकर महादेवन ने शोक जताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर आदित्य पौडवाल की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा-‘ यह खबर सुनकर सदमे में हूं कि प्यारे आदित्य पौडवाल अब हमारे बीच नहीं हैं। मुझे यकीन नहीं हो रहा। वह बेहतरीन म्यूजिशियन और अच्छे इंसान थे। मैं यकीन नहीं कर पा रहा हूंँ कि वे अब नहीं रहे। लव यू आदित्य। तुम याद आओगे।’
आदित्य पौडवाल भी अपनी मां की तरह भजन गायक थे।आदित्य का नाम भारत के सबसे कम उम्र के संगीत निर्देशक के रूप में लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज है।आदित्य के पिता एवं अनुराधा पौडवाल के पति अरुण पौडवाल की काफी साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। वहीं अब आदित्य के निधन से उनका परिवार सदमे में है और टूट गया है। आदित्य के परिवार में अब सिर्फ उनकी मां अनुराधा पौडवाल और उनकी बहन कविता पौडवाल ही हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *