कंगना ने शेयर की सोमनाथ मंदिर की तस्वीर, लिखा : ‘आखिर में जीत भक्ति की ही होती है

0

अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों सुर्खियों में है। शिवसेना से उनके विवाद और बीएमसी द्वारा उनके दफ्तर को तोड़े जाने के चर्चे जहां मीडिया में छाये हुए है। वहीं हाल ही में कंगना ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है,जो सोमनाथ मंदिर की है। कंगना ने इस तस्वीर को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा-‘सुप्रभात दोस्तों यह फोटो सोमनाथ टेम्पल की है, सोमनाथ को कितने दरिंदों ने कितनी बार बेरहमी से उजाड़ा, मगर इतिहास गवाह है क्रूरता और अन्याय कितने भी शक्तिशाली क्यूँ न हो आखिर में जीत भक्ति की ही होती है, हर हर महादेव।’
सोशल मीडिया पर कंगना का यह ट्वीट चर्चा में है। फैंस इस तस्वीर पर मजबूत इरादों वाली बताकर कंगना का समर्थन कर रहे हैं। हाल ही में कंगना का मुंबई स्थित कार्यालय बीएमसी द्वारा तोड़े जाने के बाद कई हस्तियां इस कार्रवाई को गलत बताते हुए कंगना के समर्थन में आगे आई हैं। बीएमसी द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर कंगना ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसके बाद बॉम्बे कोर्ट ने  22 सितंबर तक सुनवाई टाल दी है।

 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *