देश में कोरोना मरीजों की संख्या पहुंची 46 लाख के पार

0

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 97,570 नए मामले आए सामने, 1,201 मरीजों की मौत ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत बढ़कर 77.77 प्रतिशत हुआ



नई दिल्ली, 12 सितम्बर (हि.स.)। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 97 हजार 570 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 46, 59, 985 हो गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटे में 1,201 लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे अब तक देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 77,472 हो गई है।
शनिवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 9,58,316 एक्टिव मरीज हैं। लेकिन राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अब तक 36,24,197 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और देश का रिकवरी रेट बढ़कर 77.77 प्रतिशत हो गया है।
24 घंटे में किए गए 10 लाख से अधिक टेस्ट :
कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जांच की संख्या बढ़ा दी गई है। देश में पिछले 24 घंटे में 10,91,251 सैंपल की जांच की गई। इसे लेकर अब तक देश में कुल 5,51,89,226 सैंपलों की जांच की जा चुकी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *