लालू ने रघुवंश बाबू को लिखी जवाबी चिट्ठी

0

कहा, आप कहीं नहीं जा रहे हैं, समझ लीजिए



पटना, 10 सितम्बर (हि.स.) । दिल्ली के एम्स में भर्ती राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के इस्तीफे वाली चिट्ठी के जवाब में रांची के रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद ने भी अपने हाथ से लिखी जवाबी चिट्ठी भेज दी है लालू प्रसाद ने लिखा है कि मुझे आपकी इस चिट्ठी पर भरोसा नहीं है आप कहीं नहीं जा रहे हैंसमझ लीजिये
चारा घोटाले में सजा पाने के बाद रांची के रिम्स में अपना इलाज करा रहे लालू प्रसाद ने रघुवंश बाबू के नाम हाथ से लिखी चिट्ठी जारी कर दी है। लालू ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि आपके द्वारा कथित तौर पर लिखी एक चिट्ठी मीडिया में चलाई जा रही है। मुझे तो विश्वास ही नहीं हो रहा है अभी मेरे, मेरे परिवार और मेरे साथ मिलकर सिंचित राजद परिवार आपके शीघ्र स्वस्थ होकर अपने बीच देखना चाहता है। चार दशकों में हमने हर राजनीतिकसामाजिक और यहां तक कि पारिवारिक मामलों में मिल-बैठकर ही विचार किया है। आप जल्द स्वस्थ होंफिर बैठकर बात करेंगे। आप कहीं नहीं जा रहे हैं। समझ लीजिए।  इससे पहले रघुवंश प्रसाद सिंह ने  गुरुवार को दिल्ली के एम्स से लालू प्रसाद को चिट्ठी लिख कर राजद से अपने इस्तीफे का एलान किया  है 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *