गुजरात हाईकोर्ट 12 से 15 सितम्बर रहेगा बंद

0

एक ही दिन में 17 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप 



अहमदाबाद,10 सितम्बर (हि.स.)। गुजरात में कोरोना का प्रकोप दिन पर दिन विकराल होता जा रहा है। अहमदाबाद, सूरत, राजकोट और वडोदरा जैसे बड़े शहर कोरोना की भंयकर चपेट में हैं। अब एक ही दिन में गुजरात हाई कोर्ट के 17 कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। दो दिन में 21 लोगों की रिपोर्ट काेरोना पॉजिटिव आने के बाद हाई कोर्ट को 12 से 15 सितम्बर तक बंद रखा जायेगा।
आज अहमदाबाद नगर निगम ने एक बड़ा फैसला किया है। महानगर पालिका ने पूरा हाई कोर्ट परिसर को सेनेटाइज़ करने का काम करेगी। जिस कारण 12 से 15 सितम्बर तक हाई कोर्ट बंद रहेगा। हाई कोर्ट ने भी फिजिकल कोर्ट शुरू करने का फैसला भी रद्द कर दिया गया है। लेकिन याचिकाओं की एक ऑनलाइन सुनवाई उच्च न्यायालय में होगी। दरअसल, बुधवार को लगभग हाई कोर्ट के 250 कर्मचारियों का परीक्षण किया गया। इनमें से 17 कर्मचारियों की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई थी। इससे पहले मंगलवार को 17 कर्मचारियों का कोरोना परीक्षण किया था, जिसमें से चार कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।
उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट मार्च के बाद से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मामलों की सुनवाई कर रहा है। अब कोर्ट 15 तारीख तक पूरी तरह से बंद रहेगी। इस दौरान नगर निगम की ओर से पूरे हाई कोर्ट परिसर को सेनेटाइज किया जायेगा। कोर्ट की ओर से आने वालों को गहन परीक्षण के साथ सीधी सुनवाई के लिए सख्त नियम और दिशानिर्देश बनाने का काम चल रहा है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *