रघुवंश प्रसाद सिंह का राजद से इस्तीफा

0

पटना,10 सितम्बर (हि.स.)। राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वे राजद में रामा सिंह को शामिल किये जाने की चल रही कोशिशों से खासे नाराज थे। रघुवंश बाबू राजद के संस्थापकों में से थे। उनके इस्तीफे से लालू यादव और राजद को तगड़ा झटका लगा है। वे अभी दिल्ली में एम्स में भर्ती हैं। इससे पहले कोरोना हो जाने के कारण वे पटना एम्स में भर्ती थे।कोरोना ठीक हो जाने के बाद उनके फेफड़े में किसी तरह की कोई शिकायत होने से उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। रघुवंश बाबू के राजद छोड़ने से बिहार की राजनीति का पारा अचानक चढ़ गया है। वे किस दल में शामिल होंगे इसका निर्णय उन्होंने अभी नहीं लिया है। कयास लगाया जा रहा है कि वे जदयू का दामन थाम सकते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *