देश में पिछले 24 घंटों में आए 89,706 नए मामले, 1,115 लोगों की मौत

0

ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत बढ़कर हुआ 77.77



नई दिल्ली, 09 सितम्बर (हि.स.)। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 43 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 89,706 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 43,70,129 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 1,115 लोगों की मौत हो गई। इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 73,890 तक पहुंच गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 8,97,394 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अबतक 33,98,845 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट भी बढ़कर 77.77 प्रतिशत हो गया है।
24 घंटों में किए गए 11 लाख से अधिक टेस्ट
कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इसकी जांच की संख्या भी बढ़ा दी गई है। देश में पिछले 24 घंटों में 11,54,549 सैंपल की जांच की गई। साथ ही देश में अबतक 5,18,04,677 सैंपल की जांंच की जा चुकी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *