अटार्नी जनरल वेणुगोपाल ने खुद को एक सप्ताह के लिए क्वारंटाइन किया

0

नई दिल्ली, 07 सितम्बर (हि.स.)। अटार्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने खुद को एक सप्ताह के लिए क्वारंटाइन कर लिया है। अटार्नी जनरल के साथ काम करने वाले एक सहयोगी वकील के कोरोना पॉजीटिव होने के बाद उन्होंने एहतियातन यह फैसला लिया है।
अटार्नी जनरल और उनके दफ्तर के बाकी सभी लोग स्वस्थ हैं। अगर लक्षण मिलेगा तो जांच करवाएंगे। आज एक मामले पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि अटार्नी जनरल सुनवाई में शामिल नहीं हो पाएंगे क्योंकि वे सेल्फ क्वारेंटाईन में हैं। उसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई टालने का आदेश दिया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *