डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को पर्सन ऑफ द ईयर से किया जायेगा सम्मानित

0

पटना, 06 सितंबर (हि.स.) । देश के 7 करोड़ व्यापारियों की अग्रणी संस्था कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) मध्यप्रदेश द्वारा बिहार पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय को पर्सन ऑफ द ईयर के सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। रविवार को यह जानकारी कैट मध्यप्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन और बिहार कैट अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से दी।

उन्होंने बताया कि डीजीपी पांडेय इस अवसर पर मध्यप्रदेश के 11 लाख से अधिक व्यापारियों को व्यापारिक गतिविधियों में पुलिस का सहयोगात्मक रुख विषय पर वेबिनार के माध्यम से 9 सितम्बर की शाम 4 बजे व्याख्यान देंगे। कैट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कविता जैन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रीना गांधी, बबीता डाबर, कैट ग्वालियर महिला विंग अध्यक्ष रितिका गुप्ता, कैट बिहार संरक्षक शशी शेखर रस्तोगी उर्फ़ गुल्लू बाबू, टीआर गांधी, चेयरमैन कमल नोपानी, महासचिव डॉ. रमेश गांधी, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश नन्दन, उपाध्यक्ष इन्दु अग्रवाल, अमृता सिंह ने सभी व्यवसायीयों से वेबिनार में जुडने का अनुरोध किया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *