संयुक्त राष्ट्र : ईरान समृद्ध यूरेनियम भंडार का कर रहा विस्तार!

0

लॉस एंजेल्स, 05 सितम्बर (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने कहा है कि ईरान समृद्ध यूरेनियम भंडार का विस्तार कर रहा है। यह विश्व शक्तियों के साथ 2015 के परमाणु समझौते में निर्धारित सीमाओं का उल्लंघन है।

संयुक्त राष्ट्र परमाणु वॉचडॉग एजेंसी ने शुक्रवार को कहा कि ईरान ने अब उन साइटों तक पहुंच शुरू कर दी है, जहां उस पर देश में अघोषित परमाणु सामग्री संग्रहित या उपयोग करने के बारे में संदेह व्यक्त किया जा रहा था। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने सदस्य देशों को वितरित एक गोपनीय दस्तावेज में कहा कि ईरान के समृद्ध यूरेनियम का भंडार विश्व शक्तियों के साथ 2015 के परमाण समझौते में निर्धारित सीमा से 10 गुना अधिक है।
ईरान ने 2015 में संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम, चीन और रूस के साथ परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव प्लान ऑफ़ एक्शन (जेसीपीओए) नामक समझौते के अनुसार ईरान को 202.8 किग्रा (447 पाउंड) का भंडार रखऩे की अनुमित थी। इसके विपरित ईरान ने 20 मई को 1571.6 किग्रा (3464.8 पाउंड) और अगस्त में 2105.4 किग्रा (4641.6 पाउंड) यूरेनियम का भंडारण कर लिया था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *