राजीव कुमार ने संभाला चुनाव आयुक्त का कार्यभार

0

नई दिल्ली, 01 सितम्बर (हि.स.)। राजीव कुमार ने मंगलवार को नए चुनाव आयुक्त के तौर पर पदभार संभाल लिया। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा और चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा भी मौजूद रहे।

राजीव कुमार का जन्म 19 फरवरी, 1960 को हुआ है। वह 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। अपने 36 साल के कार्यकाल में उन्होंने केंद्र व बिहार झारखंड में विभिन्न मंत्रालयों में सेवाएं दी हैं।
राजीव कुमार ने बीएससी एलएलबी और पब्लिक पॉलिसी में मास्टर किया है। उनके पास सामाजिक क्षेत्र, पर्यावरण-वन, मानव संसाधन, वित्त और बैंकिंग क्षेत्र का व्यापक अनुभव है।
चुनाव आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार राजीव कुमार प्रशासनिक दृष्टिकोण से तकनीक के इस्तेमाल और पारदर्शिता व लोगों तक जन सेवाओं को पहुंचाने के लिए नीतिगत बदलाव करने के पक्षधर रहे हैं।
फरवरी 2020 में वह वित्त सचिव के तौर पर सेवानिवृत्त हुए हैं। इसके बाद उन्होंने पब्लिक इंटरप्राइजेज सिलेक्शन बोर्ड के अध्यक्ष के तौर पर अप्रैल 2020 में कार्यभार संभाला था। चुनाव आयुक्त के तौर पर नियुक्ति के बाद उन्होंने इस पद से त्याग पत्र दे दिया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *