देश में कोरोना के मरीजों की संख्या पहुंची 37 लाख के करीब

0

पिछले 24 घंटों में आए 69,921 नए मामले, 819 लोगों की मौत  ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत बढ़कर 76.93 हुआ 



नई दिल्ली, 01 सितम्बर (हि.स.)। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 37 लाख के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 69 हजार 921 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 36, 91, 167 पर पहुंच गई है। कोरोना से पिछले 24 घंटों में 819 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 65,288 तक पहुंच गई है।
मंगलवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 7,85,996 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर भी है कि कोरोना से अबतक 28,39,883 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट बढ़कर 76.93 प्रतिशत हो गया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *