आंध्र प्रदेश: भीषण सड़क हादसे में चार की मौत

0

चित्तूर(आंध्र प्रदेश), 30 अगस्त (हि.स.)।‍ रविवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार बंगगुपल्लीम क्षेत्र के थग्गुवरिपल्ले में बाबू (45) बाइक से जा रहा था। पालमनेर से चित्तूर की दोपहिया वाहन पर जा रहा था। तभी एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी दी।इसके बाद कार बेकाबू होकर सड़क के किनारे खड़ी एक लॉरी से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार बाबू (45) और कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया गया कि कार से वेंकटेश्वररेड्डी (29), रत्नम (49) और श्रीनिवासु (55) और सिरिशा (28) कहीं जा रहे थे। हादसे में वेंकटेश्वररेड्डी (29), रत्नम (49) और श्रीनिवासु (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सिरिशा नामक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस पे मौके पर पहुंचकर शवों को  पोस्टमार्टम के लिए बांगरुपलेम सरकारी अस्पताल में भेज दिेया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *