छत्तीसगढ़: कोरोना के 1245 नये मरीज

0

प्रदेश में अब तक कोरोना से कुल 251 मौतें, 15109 मरीज हुए स्वस्थ



रायपुर,29 अगस्त( हि.स.)। नए कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक बार फिर से हजार पार कर गया है। शुक्रवार देर रात तक प्रदेश में 1245 नए संक्रमित मिले हैं और 6 लोगों की मृत्यु हो गई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 27233 पहुंच गई है और मौतों की संख्या 251 हो गई है। अभी राज्य में कोरोना के 11873  एक्टिव मरीज है।
बीते 24 घंटों में राजनांदगांव की महापौर हेमंत देशमुख  और उनका पुत्र  मानव एवं बिंद्रानवागढ़ के भाजपा विधायक संक्रमित मिले हैं। नया रायपुर स्थित संचालनालय  में 45 संक्रमित मरीज मिले। यहां 1 दिन पहले 40 मरीज मिल चुके हैं। कर्मचारियों में दहशत है और वह इसे  जोखिम क्षेत्र बनाने की मांग कर रहे हैं। जबकि सरकार का दबाव है कि सारे कर्मचारी आकर काम करें। अभी फिलहाल 2 दिन के लिए इसे बंद कर दिया गया है।
बीते 24 घंटों में रायपुर से सर्वाधिक 448, दुर्ग से 105, सरगुजा से 62, चांपा जांजगीर से 65, राजनांदगांव से61, महासमुंद से 44, बिलासपुर से 43, बस्तर  से 40, रायगढ़ से 71, बेमेतरा से 34, कांकेर से 36 ,बलौदा बाजार से 32, धमतरी से 20, सुकमा एवं कोरबा से 19- 19, नारायणपुर से 18, कोरिया से 16, बीजापुर से 15, बालोद से 14, कबीरधाम एवं जशपुर से 12-12, सूरजपुर से 9, गरियाबंद से 7, बलरामपुर से 6, कोंंडागांव से 5 एवं मुंगेली तथा दंतेवाडा जिले से दो  -दो नए संक्रमित मरीज मिले हैं। अभी तक प्रदेश में 5 लाख 48 हजार 182 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
उल्लेखनीय है कि पिछले 1 सप्ताह में पूरे देश में सबसे तेज गति से छत्तीसगढ़ में मरीजों की संख्या बढ़ी है। कोविड-19 स्टेट एक्टिविटी मीटर के अनुसार प्रदेश में 63.1 प्रतिशत की दर से मरीजों की संख्या बढ़ी है। प्रदेश के 65 प्रतिशत संक्रमित मरीजों में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। अधिकतर ए सिंप्टमेटिक मरीज है। उल्लेखनीय है कि आईसीएमआर की गाइडलाइन के अनुसार ऐसे मरीजों का कोविड सेंटर में 10 दिन तक इलाज करने का प्रावधान है। राज्य कंट्रोल एंड कमांड सेंटर कोविड-19 के प्रभारी डॉक्टर सुभाष पांडे का कहना है कि अभी तक की स्टडी के अनुसार 65 प्रतिशत एसिम्टमेटिक वाले मरीज मिले हैं। वही एम्स के निर्देशक डॉ नितिन एम नागरकर ने बताया कि एम्स को गंभीर मरीजों के लिए आरक्षित किया गया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *