देश में कोरोना के मरीजों की संख्या पहुंची साढ़े 34 लाख के पार

0

पिछले 24 घंटों में आए 76,472 नए मामले, 1021 लोगों की मौतठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत बढ़कर हुआ 76.47



नई दिल्ली, 29 अगस्त (हि.स.)। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या साढ़े 34 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 76 हजार 472 नए मामले सामने आए हैं। यह अबतक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 34,63,973 पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में 1021 लोगों की मौत हो गई। इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 62,550 तक पहुंच गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 7,52,424 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी खबर भी है कि कोरोना से अबतक 26,48,999 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट बढ़कर 76.47 प्रतिशत हो गया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *