पटना, 28 अगस्त (हि.स.)। हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा फाउंडेशन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पर्यावरण गतिविधि प्रकल्प की ओर से 30 अगस्त को आयोजित प्रकृति वंदन कार्यक्रम की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहना की है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह जानकर प्रसन्नता हुई कि हिंदू आध्यात्मिक और सेवा फाउंडेशन मातृ प्रकृति के सम्मान में प्रकृति वंदन कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। वृक्ष वंदन और वृक्ष आरती धरती माता के लिए प्यार और देखभाल दिखाने के महान तरीके हैं। लोग कार्यक्रम से जुड़ें और अपने घरों से वृक्ष वंदन के साथ ही उसकी आरती करें। वर्तमान यह विचारशील है। प्रकृति संग सद्भाव से रहना हमेशा से हमारे जीवन में रहा है। 130 करोड़ देशवासी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम उठा रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में भारत देश के पेड़ और वन क्षेत्र में महत्वपूर्ण वृद्धि के साथ आगे बढ़ा है।
प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि हम उत्साही तरीके से बड़ी प्रगति ले रहे हैं ताकि आने वाली पीढ़ी को और भी बेहतर पृथ्वी मिल सके। हिंदू आध्यात्मिक और सेवा फाउंडेशन की पहल हमारे देश की समृद्ध जैव विविधता को संरक्षित करने के लिए राष्ट्र के सामूहिक संकल्प को मजबूत करेगी। सनातन और प्रेम, सद्भाव, करुणा और भाईचारे के सार्वभौमिक संदेश के प्रचार के प्रयास में हिंदू आध्यात्मिक और सेवा फाउंडेशन का काम जारी है। आयोजकों और प्रतिभागियों को संरक्षण के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।
हिंदू आध्यात्मिक और सेवा संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक भाग्येश झा बताते हैं कि इस संकट के समय में प्रकृति वंदन सबसे उपयुक्त कार्यक्रम है जो हमें प्रकृति माता से जोड़ेगा। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर एक निर्मल वातावरण की रक्षा करने के साथ ही पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित करने के महान कार्य को करना चाहिए। इससे हम धरती माता के आशीर्वाद से सम्मानित होंगे। साथ ही बिगड़ता हुआ पारिस्थितिक संतुलन ठीक होता जाएगा। इसलिए हम अपने प्रमाणिक प्रयास शुरू करें और उन्हें कार्यान्वित करें।
संघ प्रमुख मोहन भागवत का भी होगा संबोधन
30 अगस्त की सुबह एक घंटे 10 से 11 बजे तक प्रकृति वंदन होगा है। इस कार्यक्रम का आयोजन देश के 500 से अधिक केंद्रों और विश्व के 25 से अधिक देशों में किया गया है। कार्यक्रम के तहत लोग अपने घरों में गमलों में लगाये गये पेड़-पौधों की पूजा और आरती करेंगे। इस मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का भी वर्चुअल संबोधन होगा।
प्रकृति वंदन का कार्यक्रम के प्रति बिहारवासियों में भारी उत्साहः कुमोद कुमार
हिंदू आध्यात्मिक और सेवा संस्थान के बिहार संयोजक कुमोद कुमार ने बताया कि बिहार में प्रकृति वंदन का कार्यक्रम के प्रति बिहारवासियों में बहुत ही उत्साह है। गांव-गांव से जिस तरह से परिवारों का पंजीयन कराया जा रहा है, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि कम से कम 2 लाख परिवार बिहार में प्रकृति वंदन में भाग लेंगे। दक्षिण बिहार के संयोजक अभिषेक ओझा ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम विश्व संवाद केंद्र के कार्यालय से संपन्न होगा। वहां हमलोग सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम करेंगे। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखने के लिए सभी परिवारों से अनुरोध है हिंदू स्पिरिचुअल एंड सर्विस फाउंडेशन के बिहार के फेसबुक पेज पर जाकर लाइव प्रसारण देख सकते हैं। इसके लिए www.facebook.com/hssfbihar पर लॉग इन कर सकते हैं।