जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे अस्वस्थता के कारण छोड़ेंगे पद
वाशिंगटन, 28 अगस्त (हि.स.)। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे स्वास्थ्य कारणों से पद से त्याग पत्र दे रहे हैं।शुक्रवार की सुबह जापानी मीडिया के माध्यम से इस आशय के समाचार मिल रहे हैं, जिनमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री त्याग पत्र दे रहे हैं। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं और सरकारी कामकाज में कठिनाई महसूस कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार शिंजो आबे सायं पांच बजे प्रेस को सम्बोधित करेंगे। यह जानकारी जापानी रेडियो एनएच के प्रसारण में दी गई है । वह आठ साल से जापान के प्रधानमंत्री के पद पर हैं।