पिता बनने वाले हैं विराट कोहली, सोशल साइट्स के जरिये दी जानकारी

0

नई दिल्ली, 27 अगस्त (हि.स.)।भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पिता बनने वाले हैं। गुरुवार को कोहली और अनुष्का ने ट्वीटर के जरिये अपने प्रशंसकों को यह खुशखबरी दी।

विराट ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया, “और फिर, हम तीन होने वाले हैं! जनवरी 2021 में आ रहा है।”
वहीं,अनुष्का ने भी अपने ट्वीटर हैंडल पर अपनी और विराट की एक मनमोहक तस्वीर साझा की। फोटो में अनुष्का को अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है।
इस फोटो के साथ अनुष्का ने भी विराट की तरह ही ट्वीट किया,”और फिर, हम तीन होने वाले हैं! जनवरी 2021 में आ रहा है।”
 बता दें कि विराट कोहली अभी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हिस्सा लेने के लिए युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे हुए हैं। कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी कर रहे हैं। वहीं, अनुष्का शर्मा मुंबई में ही हैं। विराट और अनुष्का ने दिसंबर 2017 में शादी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *