अफगानिस्तान में बाढ़ के कारण 45 लोगों की मौत

0

नई दिल्ली, 26 अगस्त (हि.स.)। अफगानिस्तान के परवान प्रांत में बाढ़ के कारण 45 लोगों की मौत हो गई है। परवान के स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष ने बुधवार को यह जानकारी दी है।

परवान स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष सैफीउल्लाह वारास्ता ने मीडिया को बताया कि अब तक 80 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 5 की हालत नाजुक है और इन्हें इलाज के लिए काबुल भेजा गया है।

स्थानीय अधिकारियों के हवाले से पता लगा है कि पीड़ितों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। साथ ही प्रांतीय राजधानी चारीकर में कई घर और वाहन भी नष्ट हो गए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि तत्काल मदद के लिए बचाव दल अभी तक नहीं आया है।

प्रेजीडेंशियल पैलेस से जारी किए गए बयान के अनुसार राष्ट्रपति अशरफ गनी ने स्टेट मिनिस्ट्री फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट एंड ह्यूमैनटैरियन अफेयर्स को निर्देश दिए हैं कि वह तत्काल बाढ़ पीड़ितों की मदद करें।

फर्स्ट वाइस प्रेजीडेंट अमरुल्लाह सालेह के अनुसार बाढ़ से ज्यादा नुकसान होने के कारण प्रांतीय स्तर की आपदा प्रबंधन की टीम वहां पर नहीं पहुंच सकती। सभी संबंधित और सरकारी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वह आपदा प्रबंधन के राज्य मंत्रालय का सहयोग करें।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *