कांग्रेस ने रद्द किया शकील अहमद का निलंबन

0

नई दिल्ली, 26 अगस्त (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद  का निलंबन रद्द हो गया है। पिछले साल लोकसभा चुनाव में शकील अहमद ने बिहार में महागठबंधन के उम्मीदवार खिलाफ मधुबनी सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को तौर पर चुनाव लड़ा था। इसी वजह से उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।

इस मामले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव मोतीलाल वोरा ने बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि बीते 22 सितंबर के आपके पत्र के संदर्भ में यह बताते हुए खुशी हो रही है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने डॉ. शकील अहमद के निलंबन को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की अनुति दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि अब बिहार कांग्रेस अपनी तरफ से आगे की कार्रवाई कर सकता है।

दरअसल कांग्रेस के इस फैसले को बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। बिहार की राजनीति में शकील अहमद बड़ा महत्व रखते हैं। वो बिहार की मधुबनी सीट से वे दो बार सांसद रह चुके हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *