सीएम मनोहर लाल के बाद कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव

0

फरीदाबाद, 25 अगस्त (हि.स.)। हरियाणा सरकार पर कोरोना का कहर लगातार जारी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मंगलवार को हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने खुद कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। मूलचंद शर्मा ने कहा कि पिछले सप्ताह में जो भी लोग उनके संपर्क में आए हैं वे आइसोलेट हो जाएं और अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। मेरी नोवल कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है इसलिये मैं अपने आप को आइसोलेट कर रहा हूं। मुझे किसी प्रकार के कोई लक्षण नहीं हैं। पिछले दिनों जो लोग भी मेरे सम्पर्क में आए है उनसे अनुरोध करता हूं वो भी अपना टेस्ट करवाएं और अपने आप को सुरक्षित करें।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *