महाराष्ट्र के महाड़ में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना पर पीएम मोदी ने जताया दुख

0

पीएमओ ने ट्वीट कर कहा, स्थानीय प्रशासन उठा रही सभी जरूरी कदम



नई दिल्ली, 25 अगस्त (हि.स.)। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में सोमवार को महाड शहर में एक पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना पर पीएम मोदी ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, ‘इस घटना में मरने वाले लोगों के परिवार वालों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। इस घटना में घायल होने वाले लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं। स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर मौजूद है और लोगों को आवश्यक सहायता मुहैया करा रही है।’
बीते दिन सोमवार देरशाम को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पांच मंजिला इमारत ढह गई, जिसमें 80 से ज्यादा लोगों के दबे होने की खबर है। इस घटना में दो व्यक्ति की मौत हो गई है और कई लोग इमारत के मलबे के नीचे दबे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक 20 लोगों के अभी भी ढांचे के अंदर फंसे होने की आशंका है। स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर मौजूद है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *