उप्र भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव ​ने अपनी टीम का किया ऐलान, कई चर्चित चेहरों को मिली जगह

0

नवनियुक्त पदाधिकारियों में 16 उपाध्यक्ष, 07 महामंत्री व 16 मंत्री



लखनऊ, 22 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी। इसमें 16 प्रदेश उपाध्यक्ष, 07 प्रदेश महामंत्री, 16 प्रदेश मंत्री व 02 कोषाध्यक्ष हैं।
प्रदेश उपाध्यक्षों में लक्ष्मण आचार्य (वाराणसी), पंकज सिंह (नोएडा), विजय बहादुर पाठक (लखनऊ), कान्ता कर्दम (मेरठ), सलिल विश्नोई (कानपुर), दयाशंकर सिंह (बलिया), सुरेन्द्र नागर (नोएडा), सतपाल सैनी (मुरादाबाद), पद्मसेन चौधरी (बहराइच), नीलम सोनकर (आजमगढ़), कमलावती सिंह (कानपुर), प्रकाश पाल (कानपुर), संतोष सिंह (लखनऊ), देवेन्द्र चौधरी (मेरठ), ब्रजबहादुर उपाध्याय (हाथरस) और सुनीता दयाल (गाजियाबाद) हैं।
प्रदेश महामंत्रियों में जेपीएस राठौर (शाहजहांपुर), गोविन्द नारायण शुक्ल (अमेठी), अश्वनी त्यागी (मेरठ), अमरपाल मौर्य (प्रतापगढ़), सुब्रत पाठक (कन्नौज), अनूप गुप्ता (लखीमपुर) और प्रियंका रावत (बाराबंकी) हैं।
प्रदेश मंत्रियों में त्रयम्बक त्रिपाठी (संत कबीरनगर), सुभाष यदुवंश (बस्ती), संजय राय (गाजीपुर), चन्द्रमोह सिंह (बुलन्दशहर), देवेश कोरी (कानपुर), शंकर गिरि (वाराणसी), अंजुला माहौर (आगरा), अशोक जाटव (चित्रकूट), प्रांशुदत्त द्विवेदी (फर्रुखाबाद), मीना चौबे (वाराणसी), रामचन्द्र कनौजिया (लखनऊ), विजय शिवहरे (आगरा), शंकर लोधी (लखनऊ), डॉ. शकुन्तला चौहान-लोनिया (गोरखपुर), अनामिका चौधरी-निषाद (प्रयागराज) व पूनम बजाज (अलीगढ़) हैं।  वहीं प्रदेश कोषाध्यक्ष में मनीष कपूर (वाराणसी) व संजीव अग्रवाल (बरेली) हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी सभी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए अपने संकल्प व सामूहिक प्रयासों के माध्यम से प्रदेश में संगठन को नई गति प्रदान करेंगे।
उप्र विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने भी सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलवा कई मंत्रियों, विधायकों ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *