देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों का प्रतिशत बढ़कर हुआ 74.69

0

पिछले 24 घंटों में आए 69,878 नए मामले, 945 लोगों की मौत 



नई दिल्ली, 22 अगस्त (हि.स.)। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या पौने 30 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 69 हजार 878 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 29, 75, 702 पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में 945 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 55,794 तक पहुंच गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 6,97,338 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है कि पिछले 24 घंटों में 63,631 मरीज ठीक हो गए हैं। कोरोना से अबतक 22,22,578 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट बढ़कर 74.69 प्रतिशत हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *