भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक , रणनीति पर होगी चर्चा

0

परंपरागत सीटों को नहीं छोड़ेगी भाजपाः डॉ. जायसवाल



पटना, 21 अगस्त (हि.स.)। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में राजनीतिक सुगबुगाहट तेज हो गई है। संगठन को सशक्त करने तथा चुनाव से संबंधित आगे की नीति बनाने के लिए बिहार भाजपा ने 22 और 23 अगस्त को बिहार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक करने जा रही है। यह वर्चुअल माध्यम से होगी। 22 अगस्त दोपहर दो बजे से कार्यसमिति की बैठक शुरू हो जाएगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवल ने कहा कि कोरोना संकट के कारण उत्पन्न संकट को देखते हुए वर्चुअल माध्यम से ही पार्टी बिहार में भाजपा के 76 लाख कार्यकर्ताओं को संदेश देगी। बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस वर्चुअल माध्यम से प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोंधित करेंगे। साथ ही संगठन महामंत्री मंत्री बीएल संतोष भी वर्चुअल माध्यम के द्वारा जुड़ेंगे। 23 अगस्त को दिन 11 बजे में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संबोधन के साथ बैठक का समापन होगा। बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पेश किये जाएंगे। इस बैठक के दौरान सीट बंटवारे को लेकर भी बात हो सकती है। साथ ही सहयोगी दलों के साथ समन्वय पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा वर्चुअल बैठक के जरिए पूरे प्रदेश के राजनीतिक हालात का शीर्ष नेताओं द्वारा फीडबैक भी लिया जाएगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *