उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू रिंग रोड के प्रथम चरण का किया उद्घाटन

0

जम्मू, 21 अगस्त (हि.स.)। जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल (एलजी) मनोज सिन्हा ने अखनूर रोड से भलवाल तक जम्मू रिंग रोड के प्रथम चरण का उद्घाटन किया। शुक्रवार को इस अवसर प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।

यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को जिसमें जम्मू कश्मीर के एक उज्जवल भविष्य शामिल है, को दर्शाती है। उद्घाटन के बाद उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि रिंग रोड के पूरा होने से जम्मू शहर में यातायात समस्या में कमी आएगी। साथ ही प्रदेश के बाहर अन्य हिस्सों में यात्रा करना आसान होगा।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह उद्घाटन सिर्फ एक शुरुआत है। उन्होंने कहा कि कई अन्य परियोजनाओं पर काम तेज गति से चल रहा है। उसके बाद जम्मू-कश्मीर का विकास परिदृश्य पूरी तरह से बदल जाएगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *